Home Uncategorized मुकदमे में राजीनामा नहीं करने पर अपहरण कर मांगी रंगदारी, लूटे पचास...

मुकदमे में राजीनामा नहीं करने पर अपहरण कर मांगी रंगदारी, लूटे पचास हजार, सपा नेता सहित साथियों पर मुकदमा दर्ज

216
0

 

झांसी। दो माह पूर्व दिनदहाड़े हुए स्कूटी सवार युवक के अपहरण कर मारपीट ओर पचास हजार रुपए की नकदी लूटकांड की घटना का अधिकारियों के आदेश पर थाना सीपरी बाजार पुलिस ने सपा नेता सहित उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक लहर गिर्द निवासी राघवेंद्र ने थाना सीपरी बाजार में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 16 जनवरी को वह दोपहर को अपनी स्कूटी से घर से बाजार की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में दो चार पहिया गाड़ियों ने उसे स्कूटी सहित घेर लिया ओर गाड़ी से उतरे अनिल यादव, कार्तिक यादव, पवन यादव, भारत सिंह यादव, मानसिंह यादव, अशोक यादव उर्फ बंटी, दीपक, राहुल उसे गंदी गन्दी मां बहन की गालियां देते हुए पुराने मुकदमे में राजीनामा नहीं करने पर उसे गाड़ी में डालकर ले गए ओर उसकी मारपीट कर स्कूटी की डिग्गी में रखे पचास हजार रुपए छीन लिए। राघवेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमलावर उसे लगातार धमका रहे थे अगर पुराने मुकदमे में राजीनामा नहीं किया तो तेरी हत्या कर देंगे उस मुकदमे में उनका पांच लाख रुपया खर्च हो गया। अब पांच लाख रुपए एक सप्ताह में नहीं दिया तो हत्या कर देंगे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here