
झांसी। दिन हो या रात जनता की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहने वाली खाकी ओर उनके बच्चे लापरवाही के चलते संक्रमण बीमारी के शिकार हो रहे है। इस ओर न तो नगर निगम ओर न ही पुलिस के आलाधिकारियों का ध्यान जा रहा है। दूषित पानी भरने से पनप रहे कीड़े मकोड़े ओर मच्छरों के प्रकोप से खाकी ओर उनके बच्चे बीमारी की जड़ में जकड़ते जा रहे है। यातयात विभाग की लापरवाही के चलते नाला निर्माण की परमिशन अधर में लटकी पड़ी जिसके चलते निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
आपको बता दे कि नवाबाद थाना के सामने इलाईट चौराहे के पास स्थित पुलिस कॉलोनी में नाला की समय पर सफाई नहीं होने से वह पूरी तरह पट गया है। जिसके चलते सिविल लाइन ओर हजारों दुकानों घरों से आने वाला दूषित पानी पुलिस लाइन में जमा हो रहा। पानी की सही तरीके से निकासी नहीं होने पर कई कई दिनों तक भरे इस पानी में कीड़े ओर मच्छर पल रहे जो वहां रहने वाले पुलिस कर्मियों उनके परिवारों ओर बच्चों को बीमार कर रहे है। इस नाला का निर्माण होना था। जिसके लिए नगर निगम ने प्रस्ताव भी पास कर दिया। लेकिन ठेकदार को नाला बनाने में यातयात बंद करना पड़ेगा इसकी अनुमति लेने के लिए ठेकदार संबंधित फर्म द्वारा 25 मार्च को यातयात विभाग को पत्र लिखकर भेजा गया। लेकिन यातायात विभाग की उदासीनता के चलते आज तक अनुमति प्रदान नहीं होने से नाला निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है ओर दूषित पानी बीमारियां पैदा कर रहा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

