Home Uncategorized पूर्व मंत्री के नेतृत्व में पीडीए ने खून से लिखा पत्र, स्मार्ट...

पूर्व मंत्री के नेतृत्व में पीडीए ने खून से लिखा पत्र, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग

127
0

झांसी। बिजली विभाग के द्वारा लगाए गए स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में लगातार पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी आंदोलन की कड़ी में आज खून से उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर स्मार्ट बिजली मीटर हटाए जाने की मांग की। इस दौरान स्मार्ट मिनट को खूनी मीटर बताया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में पीडीए ने सुकुवा ढ़ुकुवा स्थित बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय प्रांगण में खून से ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर को खूनी मीटर बताकर उसे हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर नहीं हटेंगे उनका आंदोलन जारी रहेगा। स्मार्ट मीटर के द्वारा गरीब उपभोक्ताओं कल उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ओर समाजवादी पार्टी के कई नेता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here