
झांसी। पटरी से उतरी महानगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की जिन लोगों के कंधों पर जिम्मेदारी है वह अपनी जिम्मेदारी का कर्तव्य निष्ठा से पालन नहीं कर रहे। दिन भर बाहरी नंबरों की गाड़ियों को दौड़ दौड़ कर रोक कर डराना भय दिखाकर निजी स्वार्थ पूरा करना है, साथ ही पुलिस मित्र की भूमिका अदा न करके शत्रु की भूमिका अदा कर रही है। यह आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी के महानगर के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने एसएसपी को पत्र लिख कर कार्यवाही ओर यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर के जिलाध्यक्ष संधीर सिंह ने एसएसपी को पत्र लिखकर बताया कि विशेष रूप से बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, एल आई सी बिल्डिंग के पास ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू कराने के लिए लगे यातायात पुलिस कर्मियों का ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने से ज्यादा बाहर के नंबरों की गाड़ियों को दौड़ दौड़ कर पकड़ कर उन्हें डर भय दिखाकर व्यक्तिगत स्वार्थपूर्ति होने पर उन्हें छोड़ देने पर रहता है। उन्होंने लिखा कि यह भी देखने में आया है कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही ट्रैफिक सुचारू करने के बजाए मोबाइल खोल कर खड़े रहते है, ओर पीछे से चालान कर देते है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस के कुछ सिपाही पुलिस मित्र की भूमिका से ज्यादा शत्रु की भूमिका प्रस्तुत कर रहे है। जनता को जबरन भय दिखाकर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करके उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद की छवि धूमिल कर रहे है। इस संबंध में उनके पास कई शिकायतें प्राप्त हुई है। उन्होंने मांग करते हुए लिखा कि इसे गंभीरता से लेकर कार्यवाही की जाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

