
झांसी। विभाग झाँसी के पुष्प वाटिका सभागार मे सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र प्रभारी सुनील गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री सतीश चंद्र कठेरिया विभाग संयोजक अंचल अरजरिया ने संगठनात्मक विस्तार हेतु जिला जालौन, ललितपुर, झाँसी महानगर एवं ग्रामीण के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन प्रमुख, महिला प्रमुखो की सुवह 11 बजे बैठक शुरू हुई उन्होंने चारो जिले के अपेक्षित पदाधिकारियों से अलग -अलग बातचीत करके फीड बैक लिया निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने व नए को जोड़ने पर सहमति बनी झांसी ग्रामीण जिले का कार्य संगठन अनुरूप न पाए जाने पर फटकार लगाते हुए चेतावनी दी गई व विभाग सह संयोजक सतीश राय को कार्यमुक्त किया गया साथ ही ग्रामीण के महामंत्री ,महिला प्रमुख को भी कार्यमुक्त किया गया इनके स्थान पर शीघ्र ही नई घोषणाएं की जाएंगी सुनील गुप्ता ने सहकारिता क्षेत्र मे आगे बढ़ने ओर आत्मनिर्भर बने इसके लिए कार्य योजना बना आगे बढ़ने,13,14जून चित्रकूट में होने वाले विभाग संयोजक वर्ग के विषय में बताया साथ ही बताया कि विभाग संयोजक संगठन की रीड है अपने विभाग के सभी जिलों में ठीक काम चले यह विभाग संयोजक को देखना है कोई भी गड़बड़ करे तो इसकी रिपोर्ट प्रदेश और राष्ट्र को करें बिना विभाग संयोजक की सहमति के जिलों में कोई भी नियुक्ति नहीं होगी इसके बाद श्री गुप्ता जी, कठेरिया जी तथा अंचल जी ने सभी चारो जिले के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक लेकर मार्गदर्शन दिया
उक्त मंथन बैठक मे चारो जिले के कोर कमेटी के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन प्रमुख एवं महिला प्रमुख मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

