Home Uncategorized बधाई मांगने के दौरान किन्नरों के दो गुट आमने सामने, एक पक्ष...

बधाई मांगने के दौरान किन्नरों के दो गुट आमने सामने, एक पक्ष ने लगाया अपहरण कर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

122
0

 

झांसी। लंबे असरे के बाद एक बार फिर जनपद में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट अपने सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने चार पहिया गाड़ी से अपहरण करने का आरोप लगाया है। देर रात नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में बधाई मांगने की लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से किन्नरों ने दूसरे पक्ष पर अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नवाबाद थाना में शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही। वर्ष 2019 में इसी प्रकार बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हुआ था। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से नूरी किन्नर की लाठी डंडा ओर तलवारों से हमला कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद किन्नरों का आपसी विवाद कुछ समय के लिए थम गया था। लेकिन यह विवाद अब फिर गहरा गया है।

जानकारी के मुताबिक जीवन शाह मजार के पास रहने वाली बबली किन्नर की चेला परी किन्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह देर रात अपने गुरु भाई गोलू के साथ शिवाजी नगर स्थित शिवा गार्डन में देर रात दो बजे बधाई मांगने गई थी। तभी वहां इको स्पोर्ट्स गाड़ी से दूसरा पक्ष आ धमका ओर उसकी मारपीट कर उसे गाड़ी में डालकर ले गए। किसी प्रकार सूचना मिलने के बाद एक्टिव हुई पुलिस के दबाव के चलते परी को पहले गाड़ी में डालकर रक्सा ले जाया गया फिर भोजला ले गए, इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। परी का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित परी का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए लिखित शिकायती पत्र पर लगे आरोपों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। वही चौकी विश्विद्यालय प्रभारी निखिल ने बताया कि देर रात मारपीट की सूचना आई थी। घटना क्या है इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष नवाबाद थाना में तहरीर दे दी है संबंधित शिकायती पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी। अपहरण करने के आरोप पर उन्होंने बताया कि मामला केवल बधाई मांगने को लेकर है उसी बात को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हुई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here