Home Uncategorized चाय वाले के नाम पर हो रही जीएसटी चोरी, विभाग अंजान

चाय वाले के नाम पर हो रही जीएसटी चोरी, विभाग अंजान

72
0

 

झांसी। बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद रातों रात सेलिब्रिटी बने महाराष्ट्र के चाय वाले का झांसी में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आयोजकों ने चाय वाले के साथ मंच पर परफॉमेंस देने के लिए छोटे छोटे बच्चे ओर बड़ों को भी आमंत्रित किया है। आमंत्रित तो निशुल्क है लेकिन मंच पर चाय वाले सेलिब्रिटी के साथ मन है सांझा करने के लिए धन उगाही का अवैध तरीका अपना लिया। जिससे सरकार के राजस्व को हानि पहुंचाते हुए खुद लाभ अर्जित कर रहे। मंच पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता में भाग लेने का एक हजार रुपए शुल्क रखा गया है। यह जिला प्रशासन से बिना अनुमति लिए यह आयोजन किया जा रहा साथ ही इस आयोजन में किसीं प्रकार की कोई जीएसटी जमा नहीं की गई है। इतने बड़े आयोजन को लेकर विभाग भी खामोश बना हुआ है।

खबर सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को एक ग्रांड फिनाले एंड अवॉर्ड सेरेमनी के नाम से एक स्थानीय होटल में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मशहूर चाय वाले को सेलिब्रिटी गेस्ट बनाया गया है। इस कार्यक्रम में प्रवेश तो निशुल्क रखा गया है। लेकिन उन्हीं को इस कार्यक्रम में बुलाया गया जा रहा है, जिन्होंने एक कार्यक्रम में मंच में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मंच पर परफॉमेंस देनी है। इसके बदले में चाहे बच्चा हो या बड़ा एक व्यक्ति का एक हजार रुपए शुल्क रखा गया है। ऐसे में आयोजक द्वारा जिला प्रशासन से अनुमति ली गई या नहीं यह तो स्पष्ट नहीं। लेकिन यह बात जरूर सामने निकल कर आई कि आयोजकों द्वारा मिस्टर मिसेज इंडिया स्टार कार्यक्रम के नाम कर सरकार के लाखों के राजस्व की चोरी जरूर किया जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here