
झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने नाजायज गांजा की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम हसारी के आदर्श नगर निवासी विवेक शर्मा उर्फ पिंटू बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

