झांसी। महिला आरक्षण संविधान संसोधन बिल संसद में पारित न हो पाने से हताश होकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बी के डी चौराहा पर 22 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पुतला जलाए जाने पर पीडीए की ओर से युवा कांग्रेस और समाजवादी युवजन सभा के नेता भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला जलाने बी के डी चौराहा पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलते ही सी ओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने दो दिन में पुतला जलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया था। आज 48 घंटे बाद भी कार्यवाही नही होने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, प्रदेश प्रवक्ता गौरव जैन व समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह के साथ दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक के नीचे एकत्रित हुये और पुतला लेकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की गम्भीरता को देखते हुये सिटी मजिस्ट्रेट ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला जलाने वालों के विरुद्ध लिखित तहरीर ली और एफ आई आर दर्ज कराने का भरोसा दिलाया। उनके आश्वासन के बाद पुतला जलाने का कार्यक्रम टाल दिया गया।
इसके पूर्व कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव जैन ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम इस बात से आहत है कि भाजपा के लोग महिला आरक्षण को लेकर झूठ फैला रहे है कि कांग्रेस और विपक्ष महिला विरोधी है। जबकि सत्य यह है कि 2023 में ही महिला आरक्षण बिल पारित हो चुका है। लेकिन भाजपा पिछले रास्ते से परिसीमन बिल लाई थी जो हमरे संघीय ढांचे पर प्रहार है। भाजपा कहती है कि इक देश एक विधान चलेगा तो फिर पुलला जलाने पर भाजपाइयों पर अभी तक कार्यवाही नही हुई है। अगर यही काम विपक्षी करता है तो तुरंत कानूनी कार्यवाही हो जाती ।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शेखर नलवंशी, कांग्रेस अनुसूचित जाति के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू, जीतू राजा श्रीवास, मोहर सिंह राठौर , संजय पाल, दिनेश कुमार वर्मा, युवराज सिंह, ऋतुराज गुर्जर, हरिशंकर बाल्मीकि, हरिओम श्रीवास,नीरज सिनौरिया, पवन राज, इन्दिरा रैकवार, प्रीति श्रीवास, विशाल वर्मा, प्रशांत वर्मा,वकील कुरैशी, कार्तिक पतैरिया, इंजी शाहरुख, फ़ैजान हुसैन, मो. रेहान, रोवेश खान आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

