Home Uncategorized भारत गौरव श्रमणी आर्यिकारत्न विविक्तश्री माताजी का हुआ नगर आगमन जैन श्रद्धालुओं...

भारत गौरव श्रमणी आर्यिकारत्न विविक्तश्री माताजी का हुआ नगर आगमन जैन श्रद्धालुओं ने पलक पांवड़े बिछाकर की गुरुमाँ की आगवानी जिला अधिवक्ता संघ ने किया पुष्पवर्षा करके स्वागत

44
0

झाँसी। महानगर के गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर में गणाचार्य श्री विरागसागरजी महामुनिराज की शिष्या भारत गौरव श्रमणी आर्यिकारत्न विविक्तश्री माताजी का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। प्रातः काल की बेला में सदर बाजार स्थित जैन मंदिर से आगवानी की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होकर कचहरी चौराहा, झोकनबाग, गोविंद तिराहा, मिनर्वा, रानीमहल, सुभाषगंज होकर गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर पहुंची। जहां पूज्य विविक्तश्री माताजी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झांसी वासियों का यह परम सौभाग्य हैं कि यहां निरंतर साधु संतों का आगमन होता हैं। रत्नत्रय धर्म ही मोक्ष मार्ग का साधन हैं। हम सबको उसकी आराधना करना चाहिए। इस अवसर पर मुनिश्री मेघदत्त सागर जी महाराज एवं मुनिश्री वृषभ सागर जी महाराज ने भी धर्मसभा में प्रवचन दिए।

शोभायात्रा के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एड. प्रमोद शिवहरे के नेतृत्व में महामंत्री एड. छोटेलाल वर्मा, एड. प्रभात शर्मा, एड. सौरभ शिवहरे, व्यापारी नेता राजेश पुरोहित ने पुष्पवर्षा करके स्वागत सत्कार किया। जैन श्रद्धालुओं ने पूज्य माताजी के चरणों का पाद प्रक्षालन, मंगल आरती करते हुए पलक पांवड़े बिछाकर भव्य आगवानी की।

इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष अजित कुमार जैन, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, कार्याध्यक्ष कैलाशचंद जैन वर्धमान, मुख्य सलाहकार डॉ जिनेन्द्र जैन, मुख्य कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बक्सा, संरक्षक राजीव जैन सिर्स, सुभाष जैन ‘सत्यराज’, अशोक जैन रत्नसेल्स, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, संयोजक मनोज सिंघई, अलंकार जैन उपाध्यक्ष अंकित सर्राफ, ऑडिटर प्रभात जैन कुंजबिहारी, आशीष जैन माची, सचिन सर्राफ, संयोग भण्डारी, पंचायत वरिष्ठ सदस्य सुभाष जैन बिजली, एवं महिला जैन समाज की अध्यक्षा श्रीमती सरोज जैन, कोषाध्यक्षा सुधा सर्राफ, रजनी जैनको, ममता जैन, पिंकी जैन, नेहा जैन, मनीषा सिंघई, सुलेखा नायक, मेघा जैन, प्रिया जैन, ऊषा जैन सदर, रानी जैन कटरा, सीमा नायक, वंदना चौधरी, संजना सर्राफ ने श्रीफल भेंट करके पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सान्निध्य प्रदान करने हेतु आग्रह किया।

इस अवसर पर परम गुरुभक्त संघपति अमन जैन विरागप्रिय, दीपांक सिंघई ,मुनि सेवा संघ से शगुनचन्द्र जैन करगुवां, रवि जैन बिजौली, अशोक जैन नगरा, सुनील जैन गुदरी, अवधेश जैन सोनू, आशीष जैन नगरा एवं गुरु भक्त मिलन से प्रदीप जैन महरौनी, विपिन जैन ओम बिजली, मुकेश जैन होजरी, गुरु सेवा संघ से संरक्षक मनोज जैन अछरौनी, अध्यक्ष श्रेयांश जैन बघेरा, महामंत्री रवि जैन कंधारी, कुलदीप जैन, नवीन जैन पड़रा, राहुल जैन चाय, सुनील जैन दाऊ, विवेक जैन भगतजी, दिव्यांश जैन,आग्रह जैन, शुभम जैन,अंकुर जैन, विनय चौधरी ने मुनिसंघ के पाद प्रक्षालन किए। देवेन्द्र जैन मगरपुर, अनिल जैन बाजा, रवि जैन कोरियर, अमित प्रधान, रश्मि जैन चैनू ने शास्त्र भेंट किया।

इस अवसर पर साधर्मी सम्मान समारोह में हुकुमचंद जैन दुमदुमा, मनोज नायक, राजेन्द्र जैन रज्जू अछरौनी, सुरेन्द्र सर्राफ, जिनेन्द्र सर्राफ, प्रवीण जैन गुदरी, प्रमोद जैन बब्बा, राजेन्द्र जैन मुनीम सहित अनेकों श्रावक श्राविकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पंचायत महामंत्री वरुण जैन एवं पंचकल्याणक महोत्सव समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैन जैनको ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here