Home Uncategorized डाक से मिला पत्र, न्यायालय ओर न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने...

डाक से मिला पत्र, न्यायालय ओर न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने एसएसपी को लिखा पत्र

298
0

 

झांसी। झांसी में तैनात न्यायालय ब न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी देने का पत्र मिलने के बाद न्यायालय परिसर में हड़कम मच गया है। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जिला न्यायालय ने एसएसपी को पत्र लिखकर कार्यवाही के निर्देश दिए है।

खबर सूत्रों से एक गुमनाम पत्र जिला न्यायाधीश के नाम न्यायालय को मिला। जिसमें एक न्यायिक अधिकारी का नाम लिखकर अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए धमकी भरे शब्द भी थे। साथ ही पत्र में धमकी दी गई कि सात अप्रैल 2026 से तीस अप्रैल 2026 के बीच न्यायालय परिसर को तथा एक न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ा देंगे। यह गुमनाम पत्र मिलने के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया है। पत्र को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी ने एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम ओर पत्र की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए है। गुमनाम पत्र में झांसी के किसी अधिवक्ता का नाम अंकित है। लेकिन वह फर्जी भी हो सकता है, साथ एसएसपी को इस पत्र की जांच के साथ एक फोटो भी भेजी गई है। सूत्र बताते है कि पत्र मिलने के बाद पुलिस पत्र की सत्यता जानने में जुट गई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here