Home Uncategorized भाषण प्रतियोगिता में अंकित रहे अव्वल व ग्रामीणों ने जाने आग़ से...

भाषण प्रतियोगिता में अंकित रहे अव्वल व ग्रामीणों ने जाने आग़ से बचाव के उपाय

27
0

 

झांसी। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक चलने वाले अग्निशमन सप्ताह के क्रम में सदर बाजार झांसी स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में अग्निशमन विषयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो बच्चों ने प्रतिभाग़ किया, बच्चों ने अग्नि से बचाव के विभिन्न उपाय भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किये जिसमें प्रथम स्थान पर अंकित ,द्वितीय मांडवी यादव, तृतीय श्रेया पटेल व सांत्वना पुरस्कार सत्यम परिहार व नीति ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय तथा कार्यक्रम संयोजग वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा शील्ड देकर किया गया तथा भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अग्नि सचेतक बृजेंद्र शर्मा रहे।

तत्पश्चात ग्राम करारी में एक गैस एजेंसी पर ग्रामीण जनों को आग से बचाव के विभिन्न उपाय वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ सुश्री प्रगति शर्मा एवं अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा द्वारा बताए गए साथ ही ग्रामीणों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी संतोषजनक उत्तर दिए गए।

उक्त अवसर पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा, कैलाश अहिरवार, शेर सिंह ,विद्यालय से प्रवक्ता अश्वनी बाजपेई, राजेंद्र कुमारी दुबे , फायरमैन शाहरुख खान आशुतोष अवस्थी , अरविंद देवलिया व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here