Home Uncategorized जयंती पर कल निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

जयंती पर कल निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

74
0

झांसी। भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी रूपरेखा पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है।

शुक्रवार को स्थानीय विवाह घर के आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भगवान परशुराम सेवा संस्थान शोभायात्रा के अध्यक्ष आलोक शांडिल्य ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी की जयंती पर 18 अप्रैल 2026 को दोपहर तीन बजे लक्ष्मी व्यायाम मंदिर स्कूल से शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो कोतवाली, गांधीघर टपरा, मनिक चौक, बड़ाबाजार, रानी महल, सिंधी तिराहा होते हुए लक्ष्मी व्यायाम मंदिर स्कूल पर समापन होगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम बावन देव, सुदामा जी, चांडक्य, भगवान श्री कृष्ण, क्रांतिकारी मंगल पांडे, रानी लक्ष्मी बाई, चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस आदि क्रांतिकारियों के स्वरूप भी शामिल होंगे। शोभायात्रा में 101 ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन किया जाएगा।

शोभायात्रा में सभी बुंदेलखंड के धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों, सहित करीब दो हजार की संख्या का सैलाव होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया, समाज सेवी दिलीप पांडे, अखिलेश शर्मा उर्फ गुड्डू, अखिलेश तिवारी कम्मू आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here