Home Uncategorized मंदिर जाने का रास्ता बंद ओर बिल्डिंग मैटेरियल वालों का रास्ता खुला...

मंदिर जाने का रास्ता बंद ओर बिल्डिंग मैटेरियल वालों का रास्ता खुला ऐसा क्यों

75
0

झांसी। प्राचीन नीम वाली काली माता मंदिर जाने वाले रस्ते को बंद करने पर क्षेत्रवासियों ने जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध किया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यह नीम वाली काली माता मंदिर प्राचीन है, ओर यहां रास्ते से लोग वर्षों से मंदिर ओर पास में बने स्कूल में बच्चे आते जाते है। रेल विभाग द्वारा बिल्डिंग मैटेरियल वालों के द्वारा बनाए गए रास्ते को बन्द नहीं कर रहा। लोगों की धार्मिक भावनाओं ठेस पहुंचाने का कार्य करते हुए रास्ते को बन्द कर रहा है। क्षेत्रवासियों का विरोध देख रेल विभाग के अधिकारी अपनी जेसीबी मशीन ओर टीम के साथ वहां से चले गए।

आपको बता दे कि नगरा गढ़िया फाटक स्थित प्राचीन मंदिर नीम वाली काली माता का बना है, यहां मंदिर में आने जाने वाले लोगों के लिए मुख्य मार्ग के अलावा ईसाई टोला निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास से भी दिवाल तोड़कर आने जाने का रास्ता बताना गया है। इस रास्ते से वर्षों से लोगों का आना जाना बना हुआ रहता है। आज रेलवे विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा अपनी टीम ओर जेसीबी मशीन लेकर आकर रास्ते को बंद कर दिया गया। इस रास्ते को बंद करने पर क्षेत्रवासियों का आक्रोश भड़क उठा। दर्जनों की संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि वर्षों पुराने रस्ते को रेलवे बंद कर रहा है। जिससे लोगों को मंदिर ओर बच्चों को स्कूल आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि रेल उन लोगों को नहीं हटा रहा जो अवैध रूप से बिल्डिंग मैटेरियल बेचने का कार्य कर रहे है, रेलवे केवल कार्यवाही के नाम पर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलबाड़ कर रहा है। लोगों का आक्रोश देख रेल अधिकारी कर्मचारी ओर जेसीबी मशीन लेकर वहां से रास्ते को खुलवाने का आश्वासन देकर चले गए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here