Home Uncategorized अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं

अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं

39
0

झांसी। आम जनमानस को आग़ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष अग्निशमन सप्ताह का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में दिनांक 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक अग्निशमन सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देशन में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों व विद्यालयों में अग्निशमन जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिसके क्रम में आज सीपरी बाजार झांसी स्थित जैकब हाई स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अग्नि से बचाव के उपाय चित्रों के माध्यम से बताएं जिसमें प्रथम स्थान पर नैंसी शर्मा ,द्वितीय प्रियांशी कुशवाहा, तृतीय परी वर्मा , व सांत्वना पुरस्कार स्नेहा व अनुष्का ने प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर अहिल्याबाई पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम स्थान पर ऐश्वर्या ,द्वितीय तपस्या, तृतीय वैष्णवी, व सांत्वना पुरस्कार हर्षिता मीठी व एकता ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय तथा कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक के रूप में अग्नि सचेतक बृजेंद्र शर्मा रहे।

उक्त अवसर पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा, प्रबंधक सैमसन जैकब, प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ,व फायरमैन शाहरुख खान, आशुतोष अवस्थी उपस्थित रहे संचालन डॉ सुश्री प्रगति शर्मा ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here