Home Uncategorized धमना गांव में प्रीपेड मीटर लगाने पर हुआ जमकर हंगामा, पूर्व मंत्री...

धमना गांव में प्रीपेड मीटर लगाने पर हुआ जमकर हंगामा, पूर्व मंत्री सहित पहुंचे कांग्रेसी

56
0

झांसी। बरुआ सागर के धमना गांव में प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। प्रीपेड मीटर लगाने की हंगामा की सूचना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित दर्जनों कांग्रेसी भी मौके पर पहुंच गए ओर मीटर लगाने वाले कंपनी के कर्मचारियों का जमकर विरोध किया। इधर हंगामा की सूचना पर बरुआ सागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर सुरक्षा शांति व्यवस्था बनाते हुए हंगामा कर रहे ग्रामीणों की बात सुनने के बाद पूर्व मंत्री के आग्रह पर मीटर लगाने का कार्य बंद कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग द्वारा प्राइवेट कम्पनी को ठेका देकर घर घर प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जा रहे है। जिसका कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध कर रही है। आज कम्पनी के कर्मचारी ग्राम धमना पहुंचे जहां उन्होंने घर घर प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया। प्रीपेड बिजली मीटर घर घर लगाए जाने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। इधर ग्रामीणों का विरोध देखते हुए जानकारी मिलते ही कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित कांग्रेस नेता मुकेश अग्रवाल, सहित दर्जनों कांग्रेसी वहां पहुंचे ओर प्रीपेड मीटर लगाने का जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इधर हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामे को शान्त कराया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रीपेड मीटर लगाने के नाम पर जनता के साथ छलावा किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्थिति से कमजोर लोग जो सुबह की रोटी खाने के बाद उन्हें यह पता नहीं रहता कि शाम को रोटी मिलेगी या नहीं। ऐसे लोगों के घरों पर कम्पनी के कर्मचारी दर्जनों की संख्या में पहुंच कर गुंडई की दम पर प्रीपेड मीटर लगा रहे है। उन्होंने कहा कि वह प्रीपेड मीटर के पुरजोर विरोध करते है,ओर जिन घरों में अभी मीटर लगा दिए गए वह सुबह तक उखाड़ दिए जाए अन्यथा की स्थिति कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here