Home Uncategorized थाना सीपरी बाजार पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर...

थाना सीपरी बाजार पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर 13 जुआरी पकड़े, हजारों की नकदी बरामद

85
0

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जुआ सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीपरी बाजार पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हजारों की नकदी ओर ताश की गद्दी बरामद कर ली है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना सीपरी बाजार पुलिस ने ग्वालियर रोड के पास से देवलाल वर्मा के मकान में जुआ खेल रहे बाहर दतिया गेट निवासी विजय खटीक,प्रेमनगर के नगरा निवासी विजय तिवारी, नई बस्ती निवासी राजकुमार वाल्मीक, नगरा निवासी प्रमोद कोरी, सीपरी बाजार के नंदन पुरा निवासी फिरोज खान, आवास विकास निवासी मोहन गौतम, नई बस्ती निवासी रवि यादव बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से 81 हजार 180 रुपए ओर एक ताश की गद्दी बरामद कर ली। वही सीपरी बाजार पुलिस ने दूसरी ओर कार्यवाही करते हुए रक्सा तिराहे पर सीमेंट फैक्ट्री के पास छापा मारकर जिला ललितपुर के बार निवासी मनीराम आदिवासी, सीपरी बाजार के कोट बहता निवासी हरगोविंद अहिरवार, रक्सा के परवई निवासी मोहर सिंह, सदर बाजार के भगवन्तपुरा निवासी रामसेवक, पंचवटी कॉलोनी निवासी रवींद्र पाल बताए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनके कब्जे से आठ हजार तीन सौ रुपए एक ताश की गद्दी बरामद कर ली है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here