
झांसी। शहर की क़ौमी एकता की मिसाल को कायम रखने की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए वसुंधरा टूर ट्रेवल्स एवं बसुंधरा फाइनेंस ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 11एंव 12 अप्रैल 2026 को शहर के ग्राण्ड तुलसी होटल में दो दिवसीय राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के चुनिंदा कवि शायरों और साहित्यकार अपने कलाम पेश करेंगे।
ग्राण्ड तुलसी होटल के भव्य हाल में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मे साहित्य पर चर्चा के अलावा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कवि सम्मेलन मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें स्थानीय कवि / शायरों के साथ देश के तमाम प्रख्यात साहित्यकार भाग लेंगे।
बिगत 10 वर्षों से झांसी शहर की कौमी एकता में चार चांद लगाने के लिए बसुंधरा फाइनेंस एवं बसुंधरा टूर ट्रेवल्स के संयुक्त तत्वावधान में 11 एवं 12 अप्रैल को ग्राण्ड तुलसी होटल के भव्य हाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हिंदी उर्दू के जाने-माने साहित्यकार,कवि,शायर, कलाकार अपनी अपनी विद्या प्रस्तुत करेंगे। दो दिवसीय राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन का शुभारंभ 11 अप्रैल को दोपहर 3 बजे होगा जिसकी अध्यक्षता जाने माने शायर शेर बहादुर अख्तर साहब करेंगे एंव विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष पुनीत बिसारिया ऐजाज अंसारी दिल्ली के रूप में उपस्थित रहेंगे।
गंगा जमुनी तहजीब की तर्ज़ पर आयोजित कवि सम्मेलन/ मुशायरा में 11 एंव 12 अप्रैल को देश के कौने कौने से आने वाले कवि एंव शायर अपने कलाम पेश करेंगे।
राष्ट्रीय साहित्य सम्मलेन का समापन सत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरू होगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा *दिलशेर दिल* के लिखे गीत/ग़ज़ल की *म्यूजिक/वीडियो एल्बम* को *मिस प्लेनेट कु.अदिति भटनागर जी द्वारा* रिलीज किया जाएगा। मुशायरा और कवि सम्मेलन सम्पन्न होगा,
अंत में देश के ख्यातिलब्ध कवि शायरों के अलावा स्थानीय कवि शायर साहित्यकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा यह जानकारी बसुंधरा टूर ट्रेवल्स के डायरेक्टर श्री दिल शेर दिल एंव बसुंधरा फाइनेंस ग्रुप की डायरेक्टर सीमा सिंह ने दी इस मौके पर आयोजन मंडल के सहयोगी जनाब जब्बार शारिब, अरविंद असीम, सिकंदर खान, अंकिता आनंद, दीप्ति गौतम, योगेश सोनी, आदिल ख़ान, देवांग गुप्ता,नैंसी चौवे , शुभम् कुशवाह, हेमंत विश्वकर्मा, रोहित परमार, आयुष श्रीवास्तव, प्रह्लाद सिंह, तमन्ना मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

