Home Uncategorized भगवान परशुराम सेवा संस्थान की महिला मंडल की बैठक संपन्न

भगवान परशुराम सेवा संस्थान की महिला मंडल की बैठक संपन्न

102
0

झांसी। रविवार को एक विवाह वाटिका में भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में 18 अप्रैल 2026 को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से परशुराम भगवान की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाना है इसी परिपेक्ष में भगवान परशुराम सेवा संस्थान की ब्राह्मण महिला मंडल की एक आवश्यक बैठक वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती पूनम शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई जिसमें कुछ आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया , साथ ही निर्णय लिया गया की 10 महिलाएं यात्रा प्रमुख होगी और इस भव्य शोभा यात्रा में अधिक से अधिक ब्राह्मण महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया, इसके साथ ही समाज के प्रति महिलाओं का दायित्व आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी महिलाओं ने शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए आश्वासन दिया,

उक्त बैठक में पत्रकार सोनिया पांडे ,सुशील दुबे, रेखा उपाध्याय ,दीपशिखा शर्मा, उर्मिला पटेरिया, निर्मला पांडे ,राजेश्वरी तिवारी, रितिका तिवारी, इंदिरा चतुर्वेदी, एवं शोभायात्रा के विशेष सहयोगी के रूप में निवेदक मंडल के पंडित अंचल अरजरिया, रविकांत मिश्रा, केशव पटेरिया, के के दुबे, वीरेंद्र पटेरिया, लखन पुरोहित, आलोक चतुर्वेदी, अखिलेश शर्मा ,दीपक व्यास, सुशील भार्गव पंकज शुक्ला आदि विप्र जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन नीता अवस्थी, एवं शोभा यात्रा की मीडिया प्रभारी डॉ सुश्री प्रगति शर्मा बया द्वारा किया गया। आए हुए अतिथियों का आभार शोभायात्रा के विशेष सहयोगी पंडित अंचल अड़जरिया द्वारा व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here