
झांसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 15 हजार के इनामिया को आज गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना सदर बाजार के भगवन्तपुरा निवासी राज अहिरवार उर्फ रजनेश पर थाना नवाबाद, सदर बाजार, ओर चिरगांव के आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। वह चोरी के आरोप में थाना सदर बाजार से जेल गया था। जिस पर थाना सदर बाजार पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही की थी। गैंगस्टर एक्ट की विवेचना थाना सीपरी बाजार पुलिस को मिली थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। एसएसपी के निर्देशन में देर रात अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी को गोकुलपुरी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

