
झांसी। शिक्षक पर कई छात्राओं ने हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने ओर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाकर एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है।
शनिवार को दर्जनों की संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंची छात्राओं ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप।लगाकर बताया कि वह बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। उनका आरोप है कि वहां अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षक लगातार इन लोगों पर दबाव बनाते है कि वह लोग इस्लाम धर्म अपनाए। छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक लगातार हिंदू देवताओं के बारे में अपशब्द कहते है, ओर हलाला पढ़ाने की बात करते है। उनका आरोप है कि शिक्षक छात्राओं से उनका पर्सनल मोबाइल नंबर मांगते है ओर रात ग्यारह बजे के बाद बात करने की बात कहते है। छात्राओं ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाकर शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

