Home Uncategorized सहस्त्रबाहु सेवा समिति ने निर्धन बच्चों को लिया गोद, बांटी शिक्षा से...

सहस्त्रबाहु सेवा समिति ने निर्धन बच्चों को लिया गोद, बांटी शिक्षा से संबंधित सामग्री

86
0

झांसी। सहस्त्रबाहु सेवा समिति ने स्कूल में बच्चों को ड्रेस, कॉपी किताब निःशुल्क प्रदान की। सहस्त्रबाहु सेवा समिति, झांसी के तत्वावधान में आज सर्व प्रथम मां सरस्वती को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

कलचुरि समाज के निर्धन छात्र/छात्राओं को 1 बर्ष के लिये गोद लिया गया है।

जिसमें सभी बच्चों की 1 बर्ष की फीस, ड्रेस, कोर्स, बैग, शूज, सोक्स, बेल्ट, टाई, वाटर बोतल, लंच वोक्स इत्यादि अभिभावको व देवेन्द्र राय (प्रवंधक) एस. आर. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सिमराहा, सदर बाजार, झांसी के समक्ष भेंट किये व वायदा भी किया कि बर्ष भर जरुरत अनुसार सहायता भी की जायगी!

सहस्त्रबाहु समिति के संस्थापक सदस्य सालिगराम राय ने बताया कि यह पुनीत कार्य समिति के स्थापना बर्ष सितम्बर 2025 से ही विभिन्न रुपों में किया जा रहा है और प्रत्येक बर्ष और अधिक संख्या में अनवरत रुप से जारी रहेगा!

छात्र/ छात्राओं को सहयोग करने में मुख्य रुप से बब्लू राय, राम राय, राहुल राय, गिरजेश राय व अतुल राय का विशेष सहयोग रहा!

इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री सालिगराम राय, बब्लू राय, संतोष राय, राजेश राय (बरुआसागर) रामबाबू महाजन,राम राय, राहुल राय, अतुल राय, अमित राय,मोहित राय, राजेश राय (शिवाजी नगर) जीतू शिवहरे, राजेश महाजन, राजकुमार राय, रामबाबू शिवहरे,एड० राम अवतार राय,गिरजा शंकर राय, चन्द्रकांत राय, उमेश राय, मुरारी आदि का विशेष रुप से उपस्थित रहे!

सहस्त्रबाहु शिक्षा सहायता कैम्प का सफल संचालन सालिगराम राय ने एवं उपस्थित सदस्यों का आभार बब्लू राय ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here