Home Uncategorized आजादपुरा नहर के पास स्कूटी सवार शिक्षिका को डंफर ने कुचला, मौत

आजादपुरा नहर के पास स्कूटी सवार शिक्षिका को डंफर ने कुचला, मौत

173
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्रांतर्गत नया गांव आजाद पुरा के पास बनी नहर के किनारे एक डंफर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर नयागांव निवासी महिला सिमरन नयागांव आजाद पुरा के पास स्थित ckc स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह अपनी स्कूटी से वापस अपने घर जा रही थी। तभी गाड़ियागांव के पास नहर की पुलिया के नजदीक जैसे ही वह पहुंची तभी पीछे से आ रहे डंफर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी ओर उसका पहिया शिक्षिका को कुचलता हुआ निकल गया। तभी वहां मौजूद राहगीरों ने उसे डंफर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंफर चालक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here