Home Uncategorized परिवार से दुखी युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी, पुलिस...

परिवार से दुखी युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

230
0

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्रांतर्गत कचहरी चौराहे के पास स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ओर फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के नचनवारा निवासी हरि सिंह ठाकुर चार दिन पूर्व अपने परिवार से मन मुटाव होने पर घर से झांसी आ गया था। यहां वह अपने रिश्तेदार के होटल कचहरी चौराहे पर रुका था। दो दिन से उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला था। आज कुछ कर्मचारी होटल की छत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान काफी दुर्गंध आने पर होटल कर्मचारियों ने उसी कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। होटल कर्मचारियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो हरि सिंह कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। सूचना मिलते ही डायल 112 ओर नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वही सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव से आ रही दुर्गंध से आशंका जाहिर की जा रही की मृतक ने दो दिन पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वही मैनेजर ने बताया कि मृतक हरिसिंह उसके गांव का रिश्तेदार है, ओर चार दिन से यही रुका था घर परिवार में विवाद हो गया था। इसकी सूचना मैनेजर ने उसके परिजनों को दो दिन पूर्व फोन पर दी थी लेकिन वह लोग उसे लेने नहीं आए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here