Home Uncategorized नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित 27 मार्च 2026

नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित 27 मार्च 2026

76
0

 

झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष बनने पर अकील अहमद खान का अभिनन्दन किया गया। जिला संगठन मंत्री के पद पर नियुक्ति धर्मेन्द्र सोलंकी का भी इस्तकबाल किया गया। साथ ही चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के मण्डलीय मंत्री पद पर नियुक्त हुए अब्दुल रहीस सिद्दीकी का भी अभिनन्दन किया गया। गुलपोशी और मिष्ठान वितरित करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। बताते चलें कि हाल ही में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई है। इस दौरान जिला प्रवक्ता अब्दुल नोमान, बुन्देलखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के मण्डल उपाध्यक्ष मुजब्बर अली, शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल अहिरवार, मुकेश चन्द्र, फरहान, मोहम्मद शाहिद आदि ने बधाई दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here