Home Uncategorized सड़क निर्माण के दौरान विवाद की शिकायत करने पर मारपीट, पांच घायल

सड़क निर्माण के दौरान विवाद की शिकायत करने पर मारपीट, पांच घायल

180
0

 

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत बड़ागांव गेट बाहर गत दिवस सड़क निर्माण के दौरान दो पक्ष में विवाद हो गया था। जिस पर एक पक्ष ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत से बौखलाकर विपक्षियों ने आज शिकायत कर्ता ओर बीच बचाव करने आए उसके परिजनों की लाठी डंडा से जमकर मारपीट कर दी। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वही घायलों का आरोप है कि हमलावर अपने हाथों में लाठी डंडा सहित असलाह भी लिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बड़ागांव गेट बाहर पीतांबरा कॉलोनी निवासी दिलीप राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। विपक्षी ने सड़क निर्माण ठेकेदार पर दबाव डालकर उसके दरवाजे पर सड़क बनवाने का कार्य शुरू कर दिया था। जिस पर गुरुवार को ठेकेदार से वार्ता होने पर वह मान गया था लेकिन विपक्षी लगातार उसके दरवाजे पर ही सड़क बनाने का दबाव डाल रहा था। जिसको लेकर विवाद हो गया था और विपक्षी ने उसकी मारपीट कर दी थी। जिसकी शिकायत उसने थाने में जाकर की थी। शिकायत से बौखलाए विपक्षियों ने आज उसे घेरकर लाठी डंडा से जमकर मारपीट की। बीच बचाव करने आए उसके साथी पान सिंह राजपूत, रणवीर राजपूत, अमित, धर्मवीर, अभिषेक के साथ भी जमकर मारपीट की। मारपीट में सभी लोगों को गंभीर चोट आई ओर वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here