Home Uncategorized नवरात्रि के अवसर पर माता रानी के दरवार में चुनरी प्रसाद चडाकर...

नवरात्रि के अवसर पर माता रानी के दरवार में चुनरी प्रसाद चडाकर माता रानी से देशवासियों के लिये मांगी सुख शान्ति की दुआ

49
0

 

झांसी। सहस्त्रबाहु सेवा समिति द्रारा आज पंचकुईया मंदिर और हनुमान मंदिर खंडेरावगेट, झांसी पर समिति सदस्यों ने माता रानी को चुनरी, श्रंगार प्रसाद चडाया एवं हनुमान मंदिर में प्रसाद चडाकर जीतू शिवहरे एवं राहुल राय के नेतृत्व में प्रसाद एवं फलों का वितरण किया गया।

समिति के वरिष्ठ सदस्य बब्लू राय ने बताया…..मातारानी की शरण में आकर के दरबार में मत्था टेकने से सारे दुख कम हो जाते है एव परिवार में सुख शान्ति बनी रहती है।

हजारों की संख्या में प्रसाद पाकर श्रद्धालुओ के चेहरे खिल गये!

इस मौके पर गरीबों को घरेलू जरुरत मंद बस्तुओं का बितरण भी किया गया, जिन्हें पाकर गरीबों के चेहरे पर रौनक आ गई।

सहस्त्रबाहु सेवा समिति के संस्थापक सदस्य सालिगराम राय ने बताया कि सेवा भाव का यह पांचवां चरण है और आगे भी इसी तरह समाजसेवा श्रद्धाभाव से अनवरत जारी रखेगे।

इस अवसर पर सालिगराम राय, बब्लू राय,अमित राय,रामबाबू महाजन, राहुल राय, राजकुमार राय, राजेश राय (बरूआसागर) मोहित राय,एड० रामवतार राय, कृष्ण बिहारी महाजन, गिरजा शंकर राय, रामबाबू शिवहरे, आदि उपस्थित रहे!

इस अवसर पर मात्र शक्ति श्रीमति हेमा शिवहरे,श्रीमति शोभा राय व श्रीमति आरती राय भी उपस्थित रहीं। उपस्थित सदस्यों का आभार जीतू शिवहरे द्वारा किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here