Home Uncategorized झांसी में बेकाबू ट्रक ने तोड़ा डिवाइडर, चालक फरार

झांसी में बेकाबू ट्रक ने तोड़ा डिवाइडर, चालक फरार

55
0

झांसी। शहर में सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार 16 चक्के का ट्रक बस स्टैंड से मेडिकल की ओर जाते समय अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर के फुटपाथ को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि विपरीत दिशा से कोई वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पर विश्वविद्यालय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है नजा हॉस्पिटल के पहले बने सीएनजी पंप पर विपरीत दिशा में गाड़ियों की लंबी कतार लगती है जिससे कई छुटपुट हादसे होते रहते हैं आज भी विपरीत दिशा से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। लोगों ने आरोप लगाया है पेट्रोल पंप संचालक एक ही सीएनजी मशीन का उपयोग कर रहे हैं जबकि उनके पास दो मशीनें उपलब्ध हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here