
झांसी। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में 43 पुलिस उपाधीक्षकों को राज्यपाल की संस्तुति पर पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक की पदोन्नति दी गई। जिसमें चंद्रकेश सिंह भी शामिल थे। चंद्रकेश सिंह के पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक बनने पर पीटीसी सीतापुर में एडीजी विजय सिंह मीणा ओर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने पुलिस ने उनके कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। आपको बता दे कि चंद्रकेश सिंह ने पुलिस उपाधीक्षक बनने पर अपनी ट्रेनिंग जनपद झांसी में की। इस दौरान उन्हें थाना सीपरी बाजार सहित कई थानों ओर सर्किल का चार्ज भी मिला। इस दौरान वह वालू माफियाओं के लिए काल साबित बने थे। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निष्पक्ष तरीके से निर्वहन करते हुए करोड़ों रुपए कीमत की अवैध वालू जब्त कर सरकार के राजस्व में करोड़ों की राशि माफियाओं से जमा कराई थी। वालू माफियाओं पर झांसी जनपद में इससे नदी कार्यवाही कभी नहीं हुई थी। इसके अलावा मोठ थाना क्षेत्र के सेमरी टोल पर हुई एक करोड़ 85 लाख की लूट की घटना का खुलासा करने के लिए भी टीम में इन्हें शामिल किया गया था। टीम का नेतृत्व करने के दौरान उस लूट की घटना का सही अनावरण करते हुए एक करोड़ 85 लाख की पूरी नकदी की बरामदगी की थी। तभी से चंद्रकेश सिंह अपनी निष्पक्षता के चलते चर्चाओं में आए थे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

