
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के रानी महल के पास गत दिवस रात्रि में चार पहिया गाड़ी निकालने को लेकर आधा दर्जन युवकों ने गाड़ी सवार दो युवकों की जमकर मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्यवाही कि मांग की है।
जानकारी के मुताबिक तिलयानी बजरिया निवासी प्रिंस साहू ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने भाई के साथ 22 मार्च की रात अपनी कार से मिनर्वा चौराहा की ओर जा रहा था। तभी रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रानी महल के पास कुछ युवक सड़क पर खड़े थे। जिससे कार निकलने में समस्या हो रही थी। उसने अपनी कार का हॉर्न बजाकर हटने को कहा जिस पर दबंग युवक गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने उसकी ओर उसके भाई की लात घुसो से मारपीट कर दी ओर उसकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। इस मारपीट की घटना में पीड़ित लहू लुहान हो गया। उसने पुलिस से दबंग आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वही आज सुबह इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

