Home Uncategorized प्राण घातक हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

प्राण घातक हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

134
0

 

झांसी। एक माह पूर्व थाना सदर बाजार के ग्राम सिमराहा में हुई मारपीट की घटना में गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे की विवेचना को एक माह गुजर गया। गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने आज पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए विवेचनाधिकारी पर आरोपियों की मिली भगत का आरोप लगाकर निष्पक्ष विवेचना ओर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सिमराहा निवासी नरेंद्र राय ने क्षेत्राधिकारी नगर को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 23 फरवरी को गांव के दबंगों ने उस पर प्राण घातक हमला करते हुए उसकी मारपीट ओर फायरिंग की थी। जिस पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि मुकदमे की विवेचना को एक माह गुजर गया लेकिन आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। नरेंद्र का आरोप है कि पुलिस ओर आरोपियों की मिली भगत है इसलिए आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा रहे है। आरोपी खुलेआम घूम कर उसे लगातार धमका रहे है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी ओर निष्पक्ष विवेचना कराने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here