Home Uncategorized बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, हुआ हंगामा, पुलिस ने मौके...

बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, हुआ हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंच कराया मामला शान्त

83
0

झांसी। शिवपुरी रक्सा हाइवे पर ग्राम डेली के पास एक चार पहिया गाड़ी से बाइक में टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिसकी सूचना मिलते ही युवकों के परिजन वहां पहुंच गए ओर इस बात पर हंगामा करने लगे कि टक्कर मारने वाले कार सवार को पास में स्थित एक दुकान संचालक ने अपनी दुकान में बैठा लिया। जिस पर बाइक सवार पक्ष से आई महिलाओं ने जमकर गाली गलौज कर हंगामा किया। जिसकी सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझा बुझा कर मामला शान्त कराया।

जानकारी के मुताबिक रक्सा थानांतर्गत ग्राम डेली निवासी शब्बीर अपनी बाइक पर अपने साथी को बैठा कर दोपहर बिहारी तिराहा की ओर जा रहा था। जैसे शब्बीर अपनी बाइक से ओवर ब्रिज के नीचे से निकल कर वीर मिशनरी दुकान के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रही एक चार पहिया गाड़ी से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार शब्बीर ओर उसका साथी घायल हो गए साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इधर चार पहिया गाड़ी का टायर भी फट गया। बाइक सवारों को टक्कर लगने की सूचना मिलते ही उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जिस पर कोई घटना न घट जाए इसको लेकर कार सवार को एक दुकान में बैठा दिया जिस पर बाइक सवार युवक ओर उसके परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए गाली गलौज की। सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरवी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए दोनों पक्ष को शांत कराया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here