Home Uncategorized ईट गुम्मा से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, हालत...

ईट गुम्मा से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, हालत गंभीर

83
0

झांसी। शिवपुरी राजमार्ग पर ईट गुम्मा से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को बुरी तरह रौंद दिया। घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन कंपाउंड निवासी नैंसी गुप्ता शिवपुरी रोड स्थित एक स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात है। आज सुबह नैंसी गुप्ता अपनी स्कूटी क्रमांक यूपी 93 डब्ल्यू 9222 से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह शिवपुरी रोड पहुज नहर के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे ईट गुम्मा से भरे ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी इसके बाद ट्रक का पहिया ने महिला को जमीन पर गिरते ही रौंद डाला। इस घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here