
झांसी। झांसी शहर के बीचों बीच तालपुरा में रहने वाले एक मासूम ने कम उम्र में वह कर दिखाया जो बड़े बड़ों को करने से पसीना छूट जाता है 12 साल के असद पुत्र रिजवान मां नाजिया खातून ने अपने बेटे की दीनी एहतमाम से ऐसी तालीम दी कि जिस शख्स ने सुना उसने उसे गले से लगा लिया पूरे रमजान के रोजा रखने के बाद आखरी असरा में दस दिनों तक तालपुरा की नूर मस्जिद में रहकर इबादत की और मुल्क की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।ईद का चांद नजर आने के बाद ईदुल फितर की नमाज़ अदा कर अपने घर परिवार के अलावा मुहल्ले वालों का चहेता बन गया मस्जिद कमेटी के हाजी एहसान, अल्ताफ ख़ान,शानू ख़ान, मुजम्मिल ख़ान शाहरुख खान के साथ साथ उस्ताद करीम उल्ला,समीना खातून बारसी के अलावा तमाम लोगों ने असद को फूल मालाओं से लाद दिया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

