Home Uncategorized पैरामेडिकल कॉलेज झाँसी में साइबर अपराध से बचाव एवं महिला सुरक्षा विषयक...

पैरामेडिकल कॉलेज झाँसी में साइबर अपराध से बचाव एवं महिला सुरक्षा विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

26
0

झांसी। बढ़ रहे साइबर अपराध पर रोकथाम ओर उससे बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान लगातार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे है। शुक्रवार को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पैरामेडिकल के आयोजित कार्यशाला में स्टूडेंट को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया गया।

जनपद झाँसी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने तथा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पैरामेडिकल कॉलेज, झाँसी में एक विस्तृत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीतिं सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एसएसपी झाँसी द्वारा साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप, उनसे बचाव के उपायों एवं सतर्कता बरतने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक/कॉल से सावधानी एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही कार्यक्रम में महिला संबंधी अधिकारों, महिला सुरक्षा कानूनों एवं महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उपायों के विषय में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवाओं तथा पुलिस की विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फेक प्रोफाइल, OTP धोखाधड़ी आदि के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता, आत्मरक्षा एवं समय पर शिकायत दर्ज कराने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

एसएसपी झाँसी द्वारा सभी को जागरूक नागरिक बनने एवं साइबर सुरक्षा एवं महिला सम्मान के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here