Home Uncategorized विहान जैन ने इलाईट सिनेमा के मालिक सहित देश का अमेरिका में...

विहान जैन ने इलाईट सिनेमा के मालिक सहित देश का अमेरिका में किया नाम रोशन, यू एस किड्स गोल्फ टीन वर्ल्ड चैम्पिनशिप में रहे अव्वल 

62
0

झांसी। अभी हाल ही में लुइसियाना में आयोजित अमेरिकन जूनियर गोल्फ एसोसिएशन ajga का प्रिव्यू टूर्नामेंट जीत कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब हासिल करने वाले मूल रूप से उत्तर प्रदेश जिला झांसी हाल गुड़गांव निवासी विहान जैन ने झांसी ही नहीं भारत का नाम भी रोशन किया है।

16 वर्षीय विहान जैन झांसी के सिविल लाइन निवासी इलाईट सिनेमा के मालिक विजय कुमार जैन के पुत्र नितिन जैन के पुत्र है।

परिवार ओर झांसी तथा भारत का नाम रोशन करने पर परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। बधाई शुभकामनाएं देने वालों का उनके यहां सुबह से जमाबड़ा लगा है।

6 हजार 842 यार्ड के चुनौतीपूर्ण कोर्स में पर विहान ने 72. 68 ओर 72 राउंड खेलते हुए 4= अंडर पार 212 का स्कोर बनाया। जीत का फैसला आखिरी होल पर हुआ। जहां विहान ने 18 होल पर बड़ी लगाकर खिताब अपने नाम कर लिया। फरवरी में उन्होंने आईटीसी क्लासिक के इंडियन एम्ब्योर क्वालीफायर में भी जीत दर्ज की थी। जहां आखिरी होल पर ईगल शॉट की दम पर मुकाबला प्लेऑफ में जाकर बड़ी के साथ खिताब जीता था। वह img जूनियर वर्ल्ड चैंपियन शिप में टॉप 15 fog इंटरनैशनल जूनियर चैंपियन शिप में टॉप 20 में जगह बना चुके है। यू एस किड्स गोल्फ टीन वर्ल्ड चैंपियन शिप वर्ल्ड चैंपियन शिप 2024 ओर 2025 में भी वह टॉप 20 में रहे है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here