
झांसी। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली साप्ताहिक परेड में एसएसपी ने शामिल होकर परेड सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन, बारीकों ओर अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने रिजर्व पुलिस लाइन, झाँसी में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण की गई। परेड का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की गणवेश, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं एकरूपता का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
परेड उपरांत एसएसपी झाँसी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं—शस्त्रागार, परिवहन शाखा, मेस, जिमनेजियम हॉल तथा यूपी-112 कार्यालय—का क्रमशः निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का परीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित प्रभारी अधिकारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, शस्त्रों/वाहनों के नियमित अनुरक्षण, परिसर की स्वच्छता, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा कार्यालयीन कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में एसएसपी झाँसी द्वारा पुलिस लाइन स्थित कक्षा में चल रही महिला रिक्रूट्स की परीक्षा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा की पारदर्शिता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

