Home Uncategorized बिना प्रपत्रों के रक्सा में परमार ट्रेडर्स पर चल रहा था शुद्ध...

बिना प्रपत्रों के रक्सा में परमार ट्रेडर्स पर चल रहा था शुद्ध आर ओ पानी का प्लांट, ग्राम प्रधान की शिकायत पर हरकत में आया भू गर्भ जल विभाग थमाया नोटिस

315
0

झांसी। बिना प्रपत्रों के धरती का सीना चीर कर आर ओ प्लांट का व्यापार कर लाखों रुपए कमाने का व्यवसाय जनपद में बड़े पैमाने पर चल रहा है। जिस पर जिम्मेदार भू गर्भ जल विभाग पूरी तरह से लगाम कसने में गैर जिम्मेदार है। पिछले काफी समय से रक्सा ग्राम पंचायत में बिना प्रपत्रों के परमार ट्रेडर्स पर चल रहे शुद्ध पेयजल आर ओ प्लांट की ग्राम प्रधान द्वारा की गई शिकायत के बाद भू गर्भ जल विभाग मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए संचालकों से प्रपत्र मांगे तो वह नहीं दिखा सके। इस पर भू गर्भ जल विभाग ने आर ओ प्लांट संचालकों को नोटिस थमा दिया। प्रपत्र ओर संबंधित विभागों से अनुमति नहीं मिलने पर बंद करने के आदेश दिए है।

ग्राम पंचायत रक्सा के प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत ने मुख्य विकास अधिकारी को 6 मार्च को शिकायत करते हुए बताया था कि उनकी पंचायत में परमार ट्रेडर्स द्वारा बिना प्रपत्र ओर मानकों के विपरीत शुद्ध पेयजल के नाम से आर ओ प्लांट चलाकर पानी बेचा जा रहा है। जिससे आम जनमानस की जिंदगी से खिलबाड़ हो रहा साथ ही जल जीवन मिशन योजना को भी पलीता लगाया जा रहा है। साथ ही ग्राम प्रधान ने एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की थी। शिकायत के बाद मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर आज भू गर्भ जल विभाग की टीम ने रक्सा पहुंच कर परमार ट्रेडर्स पर बेसमेंट में चल रहे शुद्ध पेयजल आर ओ प्लांट पर मशीनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान सारे मानक पूरे नहीं पाए गए। साथ ही मौके पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ओर भू गर्भ जल विभाग की अनुमति मांगी तो संचालक नहीं दिखा सके। इस पर भू गर्भ जल विभाग ने संचालक को तीस दिन के अंदर प्रदूषण विभाग ओर भू गर्भ जल विभाग की अनुमति लेकर ही आर ओ प्लांट संचालन करने निर्देश देते हुए नोटिस थमा दिया है।

 

भू गर्भ जल विभाग के पास नहीं कोई जवाब

झांसी। लंबे समय से अवैध तरीके से बिना प्रपत्रों के रक्सा में चल रहे शुद्ध पेयजल आर ओ प्लांट भू गर्भ जल विभाग ने किसी भी विभाग से एन ओ सी नहीं मिलने पर उसे सीज न करते हुए सिर्फ नोटिस थमा कर पानी बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही जब भू गर्भ जल विभाग के मौके पर मौजूद अधिकारियों से सवाल किया गया कि अभी तक बिना अनुमति मानकों के विपरीत जो पानी बेच दिया गया उस पर क्या होगा। इस सवाल पर भू गर्भ जल विभाग के पास कोई जबाव नहीं था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here