Home Uncategorized पीडीए का मतलब पावर ऑफ डिंपल, अखिलेश है, राहुल अखिलेश अराजकता फैलाने...

पीडीए का मतलब पावर ऑफ डिंपल, अखिलेश है, राहुल अखिलेश अराजकता फैलाने के प्रयास में सफल नहीं होंगे

81
0

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देर रात झांसी सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए इस वैश्विक संकट में भी सत्ता हथियाने के लिए जनता को भड़काने अराजकता फैलाने की बात कहते हुए कहा कि देश में अराजकता फैलाने का उनका यह प्रयास सफल नहीं होगा। सत्ता में आने के लिए अब अखिलेश को पीडीए, बी पी डीए याद आ रहा। अखिलेश का पावर ऑफ डिंपल अखिलेश है।

गुरुवार की देर रात झांसी पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत विश्व में उभरती हुई शक्ति है, देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सफल विदेश नीति का ही असर है कि जिस रस्ते से दुनिया के जहाज निकल नहीं पा रहे उस रास्ते से भारत का जहाज आज मुंबई पहुंच गया। भारत के जहाजों के रास्ते अमेरिका, इजराइल, ओर ईरान की ओर से न कोई समस्या आएगी ओर न कोई गैस, क्रूड ऑयल की समस्या आएगी। देश की जनता को धैर्य से सरकार के प्रयासों का सहयोग करना चाहिए। देश व प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं आएगी।

सवाल पर उन्होंने कहा कि इस वैश्विक संकट में भी राहुल, अखिलेश जिस तरह की घटिया राजनीति कर रहे उससे विपक्षी नेताओं को शर्म आनी चाहिए। राहुल अखिलेश देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे लेकिन वह इस प्रयास में सफल नहीं होंगे। उन्होंने शंकराचार्य से आज अखिलेश यादव के मिलने के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव मुंह में राम ओर बगल में छुरी वाली कहावत चरितार्थ कर रहे है। जिस सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने है, जिन्होंने रामभक्तों पर लाठियां बरसाई उन्हें सनातन की बात करना शोभा नहीं देता। वहीं उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे। समाजवादी पार्टी का 2017 से भी बुरा हाल होगा, 2027 में भी भाजपा सरकार बनाएगी। बंगाल में भी, असम में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश यादव सत्ता से बेदखल है, इसलिए उन्हें पीडीए, वीपीडीए की ब्राह्मण, दलित की याद आ रही कि किसी प्रकार जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की जाए। लेकिन अखिलेश सफल नहीं होंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here