झांसी। एरच थाना क्षेत्र के ग्राम इसकिल में अज्ञात चोरों ने सराफा कारोबारी के घर का ताला तोड़कर घर ओर दुकान से सोने चांदी के जेवरात ओर नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी कारोबारी को उस समय हुई जब वह अपने घर लौट कर आया तो देखा घर के ताले टूटे पड़े थे, दुकान ओर घर की अलमारियों से सोने चांदी के जेवरात व नकदी गायब थी। चोरों द्वारा की गई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एरच थाना क्षेत्र के ग्राम इसकिल निवासी जितेंद्र सोनी अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर में आयोजित एक विवाह समारोह में भाग लेने गया था। घर ओर दुकान पर ताले लगे थे। अगले दिन जितेंद्र अपने परिवार के साथ घर लौटकर आया तो देखा घर के दरवाजे के सारे ताले टूटे पड़े थे अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था साथ ही घर के पास बनी दुकान में भी समान अस्त व्यस्त था। सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर मालूम हुआ कि चोरों ने उसके घर ओर दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर ओर सीसीटीवी फुटेज देते हुए बताया कि चोरों ने उसके घर ओर दुकान से करीब 3.5 किलो ग्राम चांदी ओर 52 ग्राम सोना तथा पचास हजार नकदी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

