Home Uncategorized मासूम बालक के साथ दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, वीडियो वायरल के बाद...

मासूम बालक के साथ दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, वीडियो वायरल के बाद परिजनों ने की पुलिस से शिकायत, घटना के बाद से दहशत में था मासूम बालक

126
0

 

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्रांतर्गत एक नौ वर्षीय बालक के साथ किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो बनाई ली। घटना के बाद से बालक दहशत में था, लेकिन आरोपियों द्वारा वीडियो वायरल के बाद घटना की सच्चाई बालक के परिजनों को मिली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर बालक का मेडिकल परीक्षण करा कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के इंजीनियर कॉलेज के पास रहने वाले दलित परिवार के यहां सात मार्च को शादी समारोह का आयोजन था। परिवार के सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। दो किशोर उस बालक को अपने साथ बहला फुसला कर खंडहर में ले गए। जहां उसके साथ अश्लील हरकते करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया ओर वीडियो बनाई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बालक को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने की हिदायत दी। आरोपियों की धमकी से घबराया पीड़ित बालक चुपचाप अपने घर में क्षुब्ध होकर रहने लगा। दो दिन तक परिवार से कोई बात चीत नहीं करने ओर गुमसुम रहने पर परिवार के लोगों से उससे जानकारी लेने का काफी प्रयास किया। लेकिन दहशत के चलते बालक ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। गत रोज वही वीडियो गांव में कुछ लोगों के मोबाइल पर वायरल कर दी गई। वायरल वीडियो लेकर एक व्यक्ति पीड़ित बालक के घर पहुंचा ओर पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बालक से जानकारी लेने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वीडियो कब्जे में लेकर तत्काल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़ित बालक का मेडिकल परीक्षण कराया ओर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here