Home Uncategorized हिंदू युवा वाहिनी ने अब्दुल सलीम के खिलाफ कि कार्यवाही की मांग

हिंदू युवा वाहिनी ने अब्दुल सलीम के खिलाफ कि कार्यवाही की मांग

44
0

 

झांसी। हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में आज थाना नवाबाद में शिकायतों पत्र देते हुए गौ माता पर अपशब्द, अभद्र भाषाओं का प्रयोग करने वक्र अब्दुल सलीम के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के साथ झाँसी के थाना नवाबाद में बिहार के कट्टरपंथी मौलाना अब्दुल्ला सलीम के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया। दूर गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि मौलाना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माताजी एवं आस्था की प्रतीक गौ-माता के विरुद्ध अत्यंत अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की है।

प्रशासन से उन्होंने कार्यवाही की मांग की है। मांग करते हुए शासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के अनुरूप ऐसे समाजद्रोही तत्व की गिरफ्तारी विशेष टीम गठित कर दंडात्मक कार्यवाही मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यवाही हो कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति हिन्दू समाज की आस्था और मातृशक्ति का अपमान करने का दुस्साहस न कर सके।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here