Home Uncategorized प्रदेश स्तरीय IGRS निस्तारण रैंकिंग में जनपद झाँसी को एवं जनपद के...

प्रदेश स्तरीय IGRS निस्तारण रैंकिंग में जनपद झाँसी को एवं जनपद के 26/26 थानों को लगातार फरवरी माह में भी प्रथम स्थान प्राप्त

76
0

 

 

झांसी। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने में माह फरवरी में जिले के 26 थाने फिर प्रथम स्थान पर आए।मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण जनपद झाँसी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सतत पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक शिकायत की मौके पर जाकर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण जाँच की जा रही है तथा शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निर्धारित समयावधि के भीतर विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

उक्त प्रभावी कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप फरवरी-2026 की प्रदेश स्तरीय IGRS निस्तारण रैंकिंग में जनपद झाँसी को लगातार फरवरी माह में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही जनपद झाँसी के सभी 26/26 थानों को भी लगातार फरवरी माह में भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here