Home Uncategorized ताबड़तोड़ फायरिंग कर लाल थार से युवक का अपहरण,चिरगांव ओर नवाबाद पुलिस...

ताबड़तोड़ फायरिंग कर लाल थार से युवक का अपहरण,चिरगांव ओर नवाबाद पुलिस की सक्रियता से अपहृत सकुशल बरामद

98
0

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम चौपड़ा के पास देर रात लाल रंग की थार गाड़ी सवार दबंगों ने बाइक सवारों पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर मारपीट करते हुए एक युवक को गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। अपहरण की सूचना मिलते ही सतर्क हुई नवाबाद थाना ओर चिरगांव पुलिस ने सक्रियता से थार को गाड़ी को चिरगांव क्षेत्र में पकड़ कर अपहृत युवक को सकुशल बरामद करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक राजपूत कॉलोनी निवासी अभय राजपूत अपने साथी राज पाठक ओर ऋषभ राय के साथ अपनी बाइक बुलेट से एकता गार्डन में आयोजित शादी समारोह में शनिवार की देर शाम गया था। रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने साथियों के साथ शादी समारोह से होकर वापस घर जा रहा था। तभी एग्जाम बिल्डिंग के पास एक लाल रंग की थार गाड़ी आकर रुकी और उसमें सवार दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर दबंगों ने तमंचे से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर उनमें से एक युवक को गाड़ी में डालकर कानपुर हाइवे की ओर भाग गए। इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल सतर्क हुई थाना नवाबाद की चौकी विश्विद्यालय ओर थाना चिरगांव पुलिस ने घेराबंदी करते हुए थार गाड़ी को रोक लिया। पुलिस टीम की सक्रियता के चलते अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं नवाबाद पुलिस ने आरोपी चिरगांव के बावरी निवासी अरुण यादव सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here