Home Uncategorized अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश वॉच की पत्रकार अलका चौबे, लखनऊ अपराध...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश वॉच की पत्रकार अलका चौबे, लखनऊ अपराध समाचार की पत्रकार सरिता सोनी सम्मानित 

92
0

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंदी पत्रकार संघ मुंबई एवं महिला पार्टी से संयुक्त तत्वावधान में बुंदेलखंड की महिला पत्रकारों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें डॉ.स्मिता पांडेय, सरिता सोनी,अलका चौबे सहित अन्य महिला पत्रकारों का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.स्मिता पांडेय ने की। पत्रकार शीतल तिवारी ने पत्रकारों को मूलभूत सुविधाएं देने की बात कही। आयुष्मान कार्ड 70 वर्ष के ऊपर के लोगों को दिया गया है, वैसी सुविधा बिना आयु सीमा की शर्त के समस्त पत्रकारों को दी जानी चाहिए।

पत्रकार सरिता सोनी ने बालकों को भी संस्कार देने पर जोर दिया। इस दौरान 90 वर्षीय अध्यापक हन्नू शुक्ला ने बेटा-बेटी में भेद न करने को कहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दीपचंद चौबे, मनीषा श्रीवास्तव, राधा कुकरेजा, सपना नगाइच, रानू राय, अनुष्का तिवारी, खुशी, लवी उपाध्याय, दीपक राय, अमित शर्मा ने महिला सम्मान व अधिकारों की बात कही।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष बनर्जी व शीतल तिवारी ने महिला पत्रकारों का अभिनंदन किया। सभा के अनुमोदन के पश्चात पत्रकार संघ के मांग पत्र को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा आईएएस के वॉट्सऐप पर कार्यवाही के अनुरोध सहित प्रेषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जन भर से अधिक महिला पत्रकारों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान हिन्दी पत्रकार संघ को और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here