Home Uncategorized गुमटी से ताला तोड़कर पचास हजार का माल चोरी, चोर के जूते...

गुमटी से ताला तोड़कर पचास हजार का माल चोरी, चोर के जूते लिए भटक रही पीड़ित महिला

66
0

झांसी। कानपुर राजमार्ग पर स्थित लोहे की गुमटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर पचास हजार कीमत का माल चोरी कर ले गए। चोर घटना स्थल पर जूते छोड़ कर भाग गए। घटना के बाद से पीड़ित महिला। चोर के जूते हाथ में लेकर भटक रही है।

जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के कानपुर राजमार्ग शिवाजी नगर स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर के बगल में लोहे की गुमटी लगाकर फुटकर कपड़े की बिक्री करने वाले महिला साधना पाठक पत्नी मुकेश पाठक ने बताया कि वह पेट्रोल पंप के पीछे एसपी कॉलोनी में रहती है। वहीं पास में स्थित हनुमान मंदिर के पास लोहे की गुमटी लगाकर कपड़ों का व्यापार करती है, दो फरवरी की रात अज्ञात चोर उसकी गुमटी का ताला गुमटी में रखे करीब पचास हजार कीमत के कपड़े ओर गुटखा बीडी सिगरेट चोरी कर ले गए। पीड़ित महिला ने बताया कि चोर घटना स्थल पर अपने जूते छोड़ गया। इस घटना की सूचना उसने नवाबाद पुलिस को दी थी। महिला आज भी चोर के जूते हाथ में लेकर भटक रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here