झांसी। रेलवे वर्क शॉप में कार्य करने के दौरान रेल कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ व हाल निवासी खाती बाबा नरेश पार्षद के मकान के सामने रहने वाले छोटेलाल रेलवे वर्क शॉप में कार्यरत है। आज वह सेवा से निवृत होने वाले थे। छोटे लाल प्रतिदिन की तरह आज सुबह अपनी ड्यूटी रेलवे वर्क शॉप पहुंचा। जहां शंटिंग के दौरान ट्रेन से दुर्घटना होने पर वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर रेल कर्मी उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि रेल कर्मी दुर्घटना में मौत हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

