Home Uncategorized दर्जनों बकरियों की मौत, चिकित्सक पर लगाए गलत दवा देने का आरोप

दर्जनों बकरियों की मौत, चिकित्सक पर लगाए गलत दवा देने का आरोप

103
0

झांसी। दर्जनों बकरियों की संदिग्ध मौत हो जाने पर पीड़ित ने सरकारी चिकित्सक पर बकरियों को गलत दवा देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आसरा एनजीओ के साथ मिलकर पुलिस को।लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की।मांग की है।

आसरा एनजीओ के संस्थापक बंटी शर्मा ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नगरा के हीरापुरा निवासी श्रीमती सावित्री देवी के यहां बकरी पालन होता है। उसके शुक्रवार को कुछ बकरियों ओर उसके बच्चों की हालत बिगड़ गईं। जिस पर वह पास में स्थित सरकारी डॉक्टर के यहां दवा लेने गई थी। सावित्री का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत दवाएं दे दी। जिसके खाने के बाद उसकी ओर बकरियों ओर उनके बच्चों की मौत हो गई। आसरा एनजीओ के संस्थापक ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही कि मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here