Home Uncategorized महिला पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीर, आरोपी फरार

महिला पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीर, आरोपी फरार

65
0

 

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ इलाके के आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक ने घर के दरवाजे पर खड़ी महिला पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ निवासी श्रीमती मायादेवी साहू करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अपने प्रेमी महेंद्र साहू के साथ अहमदाबाद अपनी छोटी बेटी को लेकर चली गई थी। लेकिन मायादेवी करीब बीस बाइस दिन वहां रहने के बाद वापस अपने झांसी पति के पास आ गई थी। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह मायादेवी अपने घर पर मौजूद थी उसका पति ड्यूटी पर गया था। तभी महेंद्र साहू उसके घर आया ओर दरवाजा खटखटाया जैसे ही मायादेवी ने दरवाजा खोला तभी महेंद्र ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से कई बार कर दिए ओर मौके से भाग गया। इधर मायादेवी चाकुओं से हमला होने पर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी महेंद्र साहू की तलाश कर रही साथ ही घटना के कारण को स्पष्ट जानने के लिए पड़ताल भी कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here