Home Uncategorized सर्राफ की दुकान के पास से चोरी करते जालौन निवासी महिला पकड़ी,...

सर्राफ की दुकान के पास से चोरी करते जालौन निवासी महिला पकड़ी, चालीस हजार की नकदी सहित जेवरात बरामद

65
0

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में सर्राफ की दुकान के पास से राहगीरों के चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गई महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चालीस हजार की नकदी सहित जेवरात बरामद करते हुए महिला को जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि सराफा बाजार में एनके ज्वेलर्स की दुकान के पास कुछ लोगों ने एक महिला को चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम जिला जालौन के मुरली मनोहर जामा मस्जिद के पास निवासी रुकसार पुत्री अहमद इरफान बताया। पुलिस ने इसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सोने के टॉप्स, एक चैन, पायल, चांदी के सिक्के और चालीस हजार की नकदी बरामद की। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला भीड़ भाड़ वाले बाजारों में खरीददारी करने आने वाले लोगों के समान चोरी करती थी। पुलिस को वंदना, ममता, राजेंद्र पाल आदि ने इस महिला के द्वारा समान चोरी करने की सूचना दी थी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here